RRB NTPC GK Questions PDF in Hindi


पाल वंश के किस शासक ने प्रसिद्ध 'विक्रमशिला विश्वविद्यालय' की स्थापना करवाई थीं -धर्मपाल 

railway ntpc- gk


गुप्त वंश का कौनसा शासन 'देवराज' तथा 'देवगुप्त' के नाम से भी जाना जाता है— चन्द्रगुप्त द्वितीय 

लोदी वंश के किसे शासक ने भूमि के लिए एक प्रमाणिक पैमाना 'गजेसिकन्दरी' का प्रचलन करवाया था-सिकन्दर शाह लोदी 

सल्तनतकाल में 'सदका' क्या था एक प्रकार का धार्मिक कर सम्राट अकबर ने जैन धर्म के जैनाचार्य हरिविजय सूरी को क्या उपाधि प्रदान की थी – जगत गुरु 

उस्ताद मंसूर तथा अबुल हसन किस मुगल शासक के श्रेष्ठ कलाकारी में से थे- जहाँगीर 

होल्कर ने अंग्रेजों से मंदसौर की सन्धि' कब की थी- जनवरी 1818 में

पेरिप्लस ऑफ दि एरिथियन सी में अरिकामेडु बन्दरगाह को किस नाम से सम्बोधित किया गया है- 'पेडोक' नाम से 

अलाउद्दीन द्वारा निर्मित 'अलाई दरवाजा' किस मस्जिद का प्रवेश द्वार है – कुब्वत उल इस्लाम मस्जिद का 

अकबर के अल्पायु होने के कारण 1556-1560 तक मुगल साम्राज्य के शासन की जिम्मेदारी किसके हाथों में थी बैरम खाँ के हाथों में

अन्तिम मुगल शासक कौन था—बहादुर शाह जफर 

बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थीं—गौतमी श्रीमद्भगवद्गीता किस

धर्म का प्रधान ग्रन्थ है— भागवत धर्म का किस सातवाहन नरेश ने 'गाथासप्तशती' नामक महत्वपूर्ण कृति की रचना की हाल ने 

किस राष्ट्रकूट' शासक ने ऐलोरा के पर्वतों को कटवाकर प्रसिद्ध कैलाश मन्दिर का निर्माण करवाया –कृष्णा प्रथम ने 

चोल शासक किस धर्म के अनुयायी थे—शैव धर्म के 

किस युद्ध को जीतने के पश्चात् शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की चौसा का युद्ध 
आलमगीर टीला, जो 1958 में पता लगा था, कहाँ स्थित है—उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 

ऐहोल अभिलेख किस शासक से सम्बन्धित है—पुलकेशिन द्वितीय से तोलवकंपियम किस युग की महान कृति है – संगम युग 

'इलाहाबाद स्तम्भ लेख' का रचनाकार था-हरिषेण 

किस मुगल शासक को 'शहो बेखबर' के नाम से जाना जाता था - बहादुरशाह प्रथम को 

अन्तिम मुगल बादशाह बहादुरशाह द्वितीय की मृत्यु कहाँ हुई थी -रंगून में 

फोर्ट विलियम कहाँ स्थित है—कलकता में 

रणजीत सिंह और ब्रिटिश ईस्ट कम्पनी के बीच 1809 ई. में कौनसी सन्धि हस्ताक्षरित हुई थी – अमृतसर की सन्धि 

सिन्ध विजय का श्रेय किस ब्रिटिश अधिकारी को है— चार्ल्स नेपियर

वैदिक राजाओं द्वारा अपनी प्रजा से वसूल किए जाने वाले कर/उपहार का क्या नाम था- बलि 

संगम युग का ग्रन्थ मणिमेकले किस धर्म की श्रेष्ठता प्रतिपादित करता है -बौद्ध धर्म की 

भगवान बुद्ध के जीवन की किस घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा जाता है – गृहत्याग को 

किस स्रोत के अनुसार अशोक ने अपनी वृद्धावस्था में राजसिंहासन का अपने पौत्र सम्प्रति के पक्ष में परित्याग किया- दिव्यावदान से.

चालीसा (चालीस अमीरों का समूह ) का जड़मूल से किसने विनाश किया — बलबन ने 

हैदराबाद नगर का संस्थापक कौन था—मुहम्मद अली कुतुब शाह

चाँदबीबी का विवाह किस राज्य के किस सुल्तान के साथ हुआ था - बीहापुर के अली आदिल शाह से 

RRB NTPC GK Questions PDF


सुप्रसिद्ध कृति तबकात-ए-अकबरी की रचना किसने की थी - ख्वाजा निजामुद्दीन अहमद 

सामवेद को गाने वाले विशेषज्ञ को क्या कहते है— उद्गाता 

जैन साहित्य को किस नाम से जाना जाता है – आगम 

अधिकांश विद्वानों के अनुसार सिन्धु घाटी सभ्यता के निर्माता थे— द्रविड़

संगम काल में राजा के जन्मदिन को कहा जाता था- - पेरुनल

याज्ञवल्क्य स्मृति टीका किसने लिखी है— विज्ञानेश्वर ने

कश्मीर का अकबर किसे कहा जाता है—जैनुल आबीदीन को

बाबर की आत्मकथा 'तुज्क-ए-बाबरी' किस भाषा में है -तुर्की भाषा में

ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल और बिहार की दीवानी किस मुगल सम्राट ने प्रदान की थी -शाह आलम द्वितीय ने 

ऋग्वेद में 'दस्यु' शब्द किसके लिए आया है—अनार्यों के लिए

संगमयुगीन साहित्य किस शैली में लिखा गया -काव्य शैली में

गौतम बुद्ध के जन्म के समय पाटलिपुत्र का सम्राट कौन था — बिम्बसार

चन्द्रावर का युद्ध किस-किस के बीच हुआ था—मुहम्मद गोरी तथा जयचन्द 

परमार वंश की राजधानी कहाँ थी -धारा नगरी 

महाबलीपुरम स्थित सात रथ मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था -नरसिंह वर्मन ने 
तहकीक-ए-हिन्द ग्रन्थ की रचना किसने की थी – अलवरुनी ने

दीवान-ए-कोही की स्थापना किस सुल्तान ने की थी मुहम्मद तुगलक ने

'जफरनामा' के नाम से इतिहास में क्या विख्यात हुआ – औरंगजेब को लिखा गया गुरु गोविन्द सिंह का पत्र, 

आयो के पूर्व की ओर प्रसार का अभिज्ञान कराने वाली अग्नि वैश्वानर तथा विदेध माधव की कथा का उल्लेख किस ग्रन्थ में सर्वप्रथम हुआ- 
शतपथ ब्राह्मण 

ऋग्वेद में सबसे अधिक मंत्र किस देवता की स्तुति में लिखे गए हैं- इन्द्र की स्तुति में 

'निषाद' का सबसे पहला उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है –यजुर्वेद

खानवा के युद्ध में मेवाड़ को पराजित करने वाला शासक कौन था-बाबर 
 
लॉर्ड डलहौजी ने अपहरण की नीति (Doctrine of Lapse) के अन्तर्गत सर्वप्रथम किस राज्य को अंग्रेजी साम्राज्य के अधीन रखा - सतारा 

भारत में स्थानीय स्वशासन का प्रारम्भ किसने किया -लॉर्ड रिपन

मध्यकालीन इतिहास का सर्वाधिक विवादास्पद शासक किसे माना जाता है -मुहम्मद तुगलक को 

मौर्य सम्राट अशोक के शासनकाल में प्रान्तों की संख्या पाँच थी। तक्षशिला किस प्रान्त की राजधानी थी— उत्तरापथ 
अजन्ता की कौनसी गुफा सर्वाधिक प्राचीन है, जिसमें 16 बौद्ध उपासकों को स्तूप की तरफ आगे बढ़ते हुए चित्रित किया गया है – गुफा संख्या 9

गुप्त प्रशासन में गजसेना का अध्यक्ष किसे कहा जाता था—महापीलुपति को

बराहमिहिर द्वारा रवित 'बृहत् संहिता' में चालुक्य वंश को किस जाति का माना गया है— शूलिक जाति 

राष्ट्रकूट राजवंश के चोल लेखों में किस राजा को 'शुगमतावर्त' अर्थात् करों को हटाने वाला कहा गया. कुलोतुंग प्रथम 

गुलाम वंश का शासक अलाउद्दीन मसूद शाह किस परिवार से सम्बन्धित था — इल्तुतमिश के परिवार से 

सल्तनतकाल में विद्वानों एवं धार्मिक लोगों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता क्या कहलाती थी— इदरार 

अकबर ने 1562 में मेडता पर सरफुद्दीन के नेतृत्व में विजय प्राप्त की। वहाँ का शासक कौन था— जयमल 

'एग्लो-इंडियन हिन्दू एसोसिएशन' की स्थापना किसने की थी – हेनरी विवियन डेरोजियो